Bhagvadbhakti » भक्ति सामग्री » आरती » श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं

Banke Bihari Aarti Lyrics in Hindi – ‘श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं’ भगवान श्री कृष्ण की एक बहुत ही प्रसिद्ध आरती है। इसके रचयिता महान संत स्वामी श्री हरिदास जी हैं। उनकी भक्ति इतनी सच्ची थी कि उन्होंने अपने प्रेम से साक्षात बांके बिहारी जी को प्रकट कर लिया था। यह आरती मुख्य रूप से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में और जन्माष्टमी जैसे खास त्योहारों पर बहुत श्रद्धा के साथ गायी जाती है।

मंदिर में सजे-धजे बांके बिहारी (भगवान कृष्ण) की पुजारी जलते दीपों के साथ आरती (Banke Bihari aarti lyrics in Hindi) करते हुए।

Banke Bihari Aarti Lyrics in Hindi – श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं।
बाल कृष्ण तेरी आरती गाऊं॥

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे।
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे।
देख छवि बलिहारी मैं जाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

दास अनाथ के नाथ आप हो।
दुःख-सुख जीवन प्यारे साथ आप हो।
हरी चरणों में शीश झुकाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

श्री हरीबाबा के प्यारे तुम हो।
मेरे प्यारे जीवन धन हो।
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

हे गिरधारी तेरी आरती गाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥
मनन गोपाल तेरी आरती गाऊं,
कुञ्ज बिहारी तेरी आरती गाऊं।
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं॥

सम्बंधित पोस्ट

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं वीडियो

अन्य आरती

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top