Bhagvadbhakti » भक्ति सामग्री » आरती » बालाजी की आरती: ॐ जय हनुमत वीरा

बालाजी की आरती: ॐ जय हनुमत वीरा

बालाजी की आरती (Balaji ki Aarti Lyrics) ‘ॐ जय हनुमत वीरा’ भगवान हनुमान जी की आरती है। यह आरती मेहंदीपुर बालाजी और सालासर बालाजी के मंदिरों में की जाती है।

बालाजी की मूर्ति फूलों और रुद्राक्ष की मालाओं से सजी हुई है। पुजारी बालाजी के सामने आरती कर रहे हैं। भक्तजन हाथ जोड़कर गहरी श्रद्धा के साथ बालाजी की आरती (balaji ki aarti lyrics) गा रहे हैं।

बालाजी की आरती: ॐ जय हनुमत वीरा

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा।
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रणधीरा॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

पवन पुत्र अंजनी सुत, महिमा अति भारी।
दुःख दारिद्र मिटाओ, संकट सब हारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो।
देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

कपि सुग्रीव राम संग, मैत्री करवाई।
अभिमानी बलि मेटयो, कीर्ति रही छाई॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये।
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये॥

॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो।
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो।
ताहि मारी प्रभु लाये, जय जयकार भयो॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी।
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

सम्बंधित पोस्ट

हनुमान आरती का वीडियो

अन्य आरती

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top