Bhagvadbhakti » भक्ति सामग्री » श्री बालाजी की आरती: ॐ जय हनुमत वीरा

श्री बालाजी की आरती: ॐ जय हनुमत वीरा

Shri Balaji ki Aarti Lyrics: ‘ॐ जय हनुमत वीरा’ भगवान हनुमान जी की आरती है। यह आरती मेहंदीपुर बालाजी और सालासर बालाजी के मंदिरों में की जाती है।

श्री बालाजी की आरती: ॐ जय हनुमत वीरा | Balaji ki Aarti

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा।
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रणधीरा॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

पवन पुत्र अंजनी सुत, महिमा अति भारी।
दुःख दारिद्र मिटाओ, संकट सब हारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो।
देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

कपि सुग्रीव राम संग, मैत्री करवाई।
अभिमानी बलि मेटयो, कीर्ति रही छाई॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये।
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये॥

॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो।
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो।
ताहि मारी प्रभु लाये, जय जयकार भयो॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी।
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय हनुमत वीरा..॥

सम्बंधित पोस्ट

अन्य आरती

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top